इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि युवा यशस्वी जायसवाल से एक फैन गर्ल रोहित शर्मा के बारे में पूछ रही होती है लेकिन यशस्वी इस फैन को मज़ेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि वो भी रोहित शर्मा से डरते हैं। इस घटना का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जायसवाल बालकनी में खड़े हुए होते हैं तभी एक फैनगर्ल आवाज़ लगाते हुए कहती है, 'आपके बाजू में जो हैं उनसे कहो ना कि इधर देखें।' 

Advertisement

जायसवाल ये सुनकर हंसने लगते हैं और हाथ हिलाकर मना करते हैं। इसके बाद वो कहते हैं, "मेरे को भी डर लगता है उनसे।" जायसवाल का ये मजेदार वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच की बात करें तो रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है जबकि भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है और युवा गेंदबाज़ आकाशदीप को डेब्यू का मौका दिया गया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार