Yashasvi Jaiswal need 8 Sixes to Break Brendon McCullum Test Cricket World Record भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh 1st Test) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। जायसवाल अगर इस मैच मे आठ छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं, जो वह टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम के नाम हैं, जिन्होंने 2014 में टेस्ट मैचों मे 33 छक्के जड़े थे। वहीं 22 साल के यशस्वी 2024 में अभी तक 26 छक्के जड़ चुके हैं। अभी जायसवाल इस लिस्ट में बेन स्टोक्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने साल 2022 में टेस्ट में 26 छ्क्के जड़े थे। 

Advertisement

बता दें कि इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जायसवाल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने पांच टेस्ट की नौ पारियों मे कुल 712 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 26 छ्क्के निकले थे। 

एक साल में सबसे ज़्यादा छक्के (टेस्ट)

33 - ब्रेंडन मैकुलम (2014)

26 - यशस्वी जायसवाल (2024)*

26 - बेन स्टोक्स (2022)

Advertisement

22 - एडम गिलक्रिस्ट (2005)

22 - वीरेंद्र सहवाग (2008)

जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले जायसवाल ने भी तक 9 मैच की 16 पारियों में 1028 रन बनाए हैं। इस छोटे से करियर में ही जायसवाल 29 छ्क्के जड़ चुके हैं। 

Advertisement

अगर इस मैच में वह सात छक्के जड़ने में भी कामयाब हो पाते हैं तो भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे अंजिक्य रहाणे (35) और मुरली विजय (33) को पछाड़कर 11वें नंबर पर आ जाएंगे। 

गौरतलब है कि भारत-बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम मे होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। 

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल

Advertisement

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार