बेंगलुरू, 16 अक्टूबर | युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक की मदद से मुंबई ने यहां विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में झारखंड को 39 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए जिसके जवाब में झारखंड की पूरी टीम 46.4 ओवर में 319 रनों पर सिमट गई।

 
Advertisement

मुंबई को जायसवाल और आदित्य तारे ने दमदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। तारे 78 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। सिद्धेश लाड (32) के रूप में मुंबई को 305 के कुल योग पर दूसरा झटका लगा।

Advertisement

जायसवाल 203 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। इसी के साथ वह प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

मौजूदा टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले जायसवाल दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वह विजय हजारे टूर्नामेंट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

17 वर्षीय जायसवाल लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा और नौवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लिस्ट-ए में लगाए गए नौ दोहरे शतकों में से पांच वनडे में बनाए गए हैं।

लिस्ट-ए वनडे मैच में रोहित शर्मा के नाम तीन और वीरेंद्र सहवाग एवं सचिन तेंदुलकर के नाम एक-एक दोहरा शतक है। विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे पहला दोहरा शतक पिछले सीजन में उत्तराखंड के कर्णवीर कौशल ने जड़ा था। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 202 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

Advertisement

मुंबई द्वारा लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम की ओर से सबसे अधिक रन विराट सिंह (100) ने बनाए। इसके अलावा, सौरभ तिवारी ने 77 रनों का योगदान दिया। धवल कुलकर्णी ने मुंबई की ओर से पांच विकेट चटकाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार