IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन सोमवार (24 अगस्त) को भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी शुरू हुई, लेकिन मेजबान टीम को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के जबरदस्त कैच के जरिए शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया।

Advertisement

श्रीलंका की पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही भारत को पहला विकेट मिल गया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ऑफ स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली। पिच से टप्पा खाने के बाद गेंद हल्की सी सीधी हुई, जिस पर लाहिरु उदारा बल्ला लगाने से खुद को रोक नहीं सके।

गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर थर्ड स्लिप की तरफ गई। वहां तैनात यशस्वी जायसवाल ने गेंद को अपनी दाईं ओर जाते देखा और बिना कोई मौका गंवाए शनादार फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर कैच को दोनों हाथों में सुरक्षित पकड़ लिया।

यशस्वी का यह कैच देखकर भारतीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शानदार प्रयास के साथ ही लाहिरु उदारा की पारी का अंत 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर ही हो गया और श्रीलंका को महज 1 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया।

VIDEO:

इसके बाद श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ गईं। दिन के आखिरी हिस्से में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने सिर्फ 8 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। पहले दिन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने 193 गेंदों में 117 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे जुरेल ने 117 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन दोनों के अलावा ऋषभ पंत ने 89 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार