Arshdeep Singh And Tilak Varma Video: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अक्सर ही अपनी फनी रील्स से फैंस का दिल जीत लेते हैं, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर अर्शदीप का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो कि टीम इंडिया के किसी भी फैन को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। दरअसल, इस वीडियो में अर्शदीप अपने ही साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) का मज़ाक उड़ाते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा के लुक्स का मज़ाक उड़ाते दिखे हैं। वो कहते हैं, "तिलक... हमने उसे इतना... नहीं तिलक को देख नहीं सकते, ये तो बुरा दिखता है।"

Advertisement

गौरतलब है कि अर्शदीप का ये मज़ाक तिलक वर्मा को बिल्कुल पसंद नहीं आता जिसके बाद वो उन्हें बिना परमिशन वीडियो बनाने से मना करते हैं। यहां उन्हें गुस्से में भी देखा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद अर्शदीप अपना वीडियो बनाना बंद नहीं करते और लगातार ही मज़ाक करते रहते हैं। आप ये पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अर्शदीप सिंह ने अपने किसी साथी खिलाड़ी के लुक्स का मज़ाका उड़ाया हो। इससे पहले भी अर्शदीप और ईशान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो साईं सुदर्शन के साथ ऐसा ही करते दिखे थे। उस समय भी अर्शदीप को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर भारत-साउथ अफ्रीका के वॉर्म-अप मुकाबले की तो ये मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 241 रनों का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही जोड़ पाई और इस तरह भारत ने 30 रनों से मुकाबला जीता। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार