पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच योगराज सिंह एक बार फिर से अपने नए इंटरव्यू के चलते वायरल हो रहे हैं। अक्सर एमएस धोनी पर निशाना साधने वाले योगराज ने इस इंटरव्यू में अपने देसी अंदाज़ में बात की और कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है।

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर कुछ समय पहले योगराज सिंह के अंडर उनकी अकैडमी में ही ट्रेनिंग करते थे, लेकिन 2022 में अचानक उनका साथ खत्म हो गया। लेकिन योगराज ने गर्व से दावा किया कि उनके साथ कोचिंग के उन 12 दिनों के दौरान ही अर्जुन ने शतक लगाया था और इससे अर्जुन को आईपीएल अनुबंध हासिल करने में भी मदद मिली और अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में योगराज ने कहा है कि अगर अर्जुन उनके पास 6 महीने के लिए आ जाए तो वो उसे दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज बना देंगे।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर तरुवर कोहली ने अर्जुन की तुलना उनके पापा सचिन तेंदुलकर से होने के बारे में सवाल पूछा जिसके जवाब में योगराज सिंह ने कहा, "अगर अर्जुन मेरे पास होता और अगर आज भी आ जाए तो उसे मैं 6 महीने के अंदर दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज़ बना दूंगा।"

गौरतलब है कि योगराज का साथ छोड़ने के बाद, अर्जुन ने 17 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया, जिसमें 37 विकेट लिए, जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल हैं। 25 वर्षीय अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं या नहीं। अब तक उन्होंने पांच आईपीएल मैचों में भाग लिया है और केवल तीन विकेट लिए हैं। उन्हें आने वाले सीजन में और अधिक मौके मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार