भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद रोहित ने ये भी साफ कर दिया कि वो वनडे फॉर्मैट से संन्यास नहीं लेंगे जो संकेत देता है कि रोहित की निगाहें 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोहित 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे क्योंकि तब उनकी उम्र 40 साल हो जाएगी और तब तक उनकी फिटनेस उनका साथ दे ऐसा मुश्किल लगता है। 

Advertisement

हालांकि, इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का मानना ​​है कि 37 वर्षीय रोहित 45 साल की उम्र तक खेल सकते हैं। योगराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कह रहे हैं कि अगर रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उम्र के बारे में कोई बात नहीं होनी चाहिए। 

Advertisement

योगराज वीडियो में कहते हैं, "उम्र के बारे में ये बात, कि कोई इतने साल का है। मुझे ये कभी समझ में नहीं आया। अगर आप 40, 42 या 45 की उम्र में भी फिट हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसमें क्या गलत है? हमारे देश में लोग मानते हैं कि 40 की उम्र के बाद आप बूढ़े हो जाते हैं, बच्चे पैदा करने का समय आ गया है, आपका काम खत्म हो गया है। सच्चाई ये है कि आपका काम खत्म नहीं हुआ है।"

आगे बोलते हुए योगराज ने कहा, "मोहिंदर अमरनाथ 38 साल के थे जब उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया। वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे। इसलिए, मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट में उम्र के कारक को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। रोहित शर्मा और वीरू (वीरेंद्र सहवाग) दो ऐसे महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने कभी फिटनेस और ट्रेनिंग के बारे में नहीं सोचा। अगर वो ऐसा करते हैं, तो वो 50 साल की उम्र तक खेल सकते हैं।"

खैर इस समय जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे ये साफ है कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखे हुए हैं और वो अपने करियर को एक वनडे वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म करना चाहते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार