पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों भारत को मिली हार के बाद मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रेस कॉफ्रेंस में ना आने को लेकर निराशा जताई है। पाकिस्तान से मिली हार के बाद कोहली प्रेस कॉफ्रेंस में आए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को पत्रकारों के सवाल का सामना करने प्रेस कॉफ्रेंस में भेजा। 

Advertisement

तीन वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले अजहरुद्दीन के अनुसार ऐसा करने से अच्छा संदेश नहीं जाता है और इसका प्रभाव भी पड़ सकता है।

Advertisement

अजहर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, “ हारने में कोई शर्म नहीं है, लेकिन आपको आकर बात करनी चाहिए। लोग आपको सुनेंगे और उन्हें कम से कम हार का कारण तो पता चलेगा। बुमराह के बोलने में और कप्तान के कोच या कप्तान के बोलने में बहुत फर्क होता है। जनता का सामना करना जरूरी है। आपको देश का सामना करना पड़ेगा और जवाब देना होगा। अगर आप नहीं आएंगे तो लोग क्या सोचेंगे ?”

अजहर ने आगे कहा, “अगर आप कप्तान हैं, तो आपको जिम्मेदारी लेनी होगी। जब आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो ऐसा होगा। अगर आप जीतने के बाद अच्छे समय में प्रेस कॉफ्रेंस में जाते हैं, और हारने के बाद मुश्किल समय में नहीं तो यह दृष्टिकोण नहीं है। मुझे कारण नहीं पता कि वह क्यों नहीं आए, लेकिन उन्हें आना चाहिए था।” 

बता दें कि न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। उसे आखिरी चार में पहुंचने के लिए दूसरे टीमों के परिणामों में निर्भर रहना होगा। भारत अपना तीसरा मुकाबला बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार