क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके लिए करोड़ों फैन का दिल धड़कता है। वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पांचवें दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। इस मुकाबले के आखिरी दिन कुछ नन्हे फैन स्कूल ना जाकर, ग्राउंड में मुकाबला खेलने आए। वो कैमरे में भी कैद हुए और अब इस घटना का मजे़दार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 71वें ओवर में देखने को मिला। भारत के लिए तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाज़ी कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मैदान पर मिचेल और ब्लेंडल की जोड़ी खड़ी थी। इसी बीच एक कैमरापर्सन ने तीन बच्चों की जोड़ी पर फोक्स किया। वो तीनों स्कूल के कपड़ों में मुकाबला देखने आए थे और लंच कर रहे थे।
जैसे ही इन बच्चों ने खुद को बिग स्क्रीन पर देखा वो दंग रह गए। उन्होंने खुद को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने खुद के चेहरे पर हाथ रखता रखा, हालांकि तब तक देर हो गई थी। उनका चेहरा कैमरे पर कैद हो गया था। गौरतलब है कि वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन ग्राउंड पर फैंस के लिए एंट्री मुफ्त थी। यही वज़ह है इन नन्हें फैंस ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और वो ग्राउंड पर मुकाबला खेलने पहुंच गए। आप ये मज़ेदार वीडियो नीचे देख सकते हो।
ड्रॉ पर खत्म हुआ मुकाबला: वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट लेने थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने आखिरी दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और उन्हें मुकाबला जीतने नहीं दिया। भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट पांच दिन के खेल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच हेनरी निकोल्स रहे। उन्होंने पहली पारी में 175 रन और दूसरी पारी में 31 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
क्राइस्टचर्च में होगा दूसरा टेस्ट: भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो मौजूदा टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। बताते चलें इन दोनों देशों के बीच अब तक 66 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 22 जीते, वहीं न्यूजीलैंड ने 16 जीतकर अपने नाम किए। मौजूदा न्यूजीलैंड टूर पर भारत ने टी20 सीरीज 3-2 और ODI सीरीज 3-1 से जीती है।