9 अक्टूबर, इंदौर (CRICKETNMORE) विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा दिया। मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में भले ही बड़ोदरा की टीम 8 विकेट से मैच जीतने में सफल रही लेकिन युसूफ पठान ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।

क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

Advertisement

बड़ोदरा के पहले पारी में यूसुफ पठान ने 111 रन की पारी खेली थी तो वहीं दूसरी पारी में नाबाद 136 रन बनाए। दूसरी पारी में युसूफ पठान ने 136 रन की पारी के दौरान केवल 154 गेंद का सामना किया और 16 चौके और 7 छक्के जमाए। 

Advertisement

 यूसुफ पठान की धमाकेदार पारी के बदौलत बड़ोदरा की टीम ने दूसरी पारी में 318 रन बनाए। ऐसे में मध्य प्रदेश को जीत के लिए केवल 70 रन का लक्ष्य दिया था जिसे मध्यप्रदेश की टीम ने 2 विकेट खोकर पा लिया।

 यूसुफ पठान ने बनाया रिकॉर्ड►

 

 यूसुफ पठान ने बनाया रिकॉर्ड
 यूसुफ पठान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  यूसुफ पठान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2005 के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

2005 से लेकर अबतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए  यूसुफ पठान ने 108 छक्के जमा दिए हैं।  आपको बता दें कि इस मामले में पहले नंबर पर नमन ओझा हैं जिन्होंने 135 छक्के जमाए हैं। इसके अलावा  यूसुफ पठान रणजी ट्रॉफी के एक मैचमें सबसे ज्यादा छक्का जमाने के मामले में संयूक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यूसुफ पठान ने मध्य प्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर 13 छक्के लगाए। यूसुफ पठान के अलावा ऐसा कारनामा रणजी ट्रॉफी में रवि शास्त्री और युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने कर दिखाया है।  

Advertisement

वैसे रणजी ट्रॉफी में एक मैच में सबसे ज्यादा छ्क्का लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा 2016 सीजन में कर दिखाया था। इस मामले में दूसरे नंबर पर शक्ति सिंह हैं जिन्होंने साल 1990-91 के रणजी सीजन में खेले अपने एक मैच के दौरान कुल 14 छक्के जमाए थे।  लेकिन जिस अंदाज में युसूफ पठान ने बल्लेबाजी की उससे युसूफ पठान के फैन्स काफी खुश होगें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार