दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है और इस समय नितिश राणा की अगुवाई में केकेआर अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। आखिरी दो मैचों में अगर ये टीम जीत भी जाती है तो भी प्लेऑफ तक पहुंचना पक्का नहीं है क्योंकि बाकी कई सारे समीकरण भी केकेआर के हिसाब से सही रहने चाहिए। ऐसे में आप कह सकते हैं कि ये टीम इस सीजन में भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाएगी। हर सीजन की तरह इस बार भी केकेआर को उनके दो सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने इस बार भी निराश किया जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं केकेआर के दो स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसल और सुनील नारायण की जो पिछले काफी सीजन से क्षमता के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इन दोनोंं का खराब प्रदर्शन ही कारण है कि पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने सुझाव दिया है कि केकेआर को आंद्रे रसल और सुनील नारायण से आगे देखने की जरूरत है।

Advertisement

केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान उस टीम का हिस्सा रह चुके हैं जिसने गौतम गंभीर की अगुवाई में दो आईपीएल खिताब जीता था। पठान ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के शो पर बोलते हुए कहा, "हमें ये देखना चाहिए कि नारायण और रसल ने पिछले तीन वर्षों में कैसा प्रदर्शन किया है, या उन्होंने बल्ले या गेंद से कितने मैच जीतने वाले प्रदर्शन किए हैं। एक टीम के रूप में, आप क्या सोचते हैं? यदि आप भविष्य की ओर देखना चाहते हैं और अगले स्तर पर जाएं, तो आपको निश्चित रूप से इसके बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि अगर आप पिछले कुछ सीजन को देखें, तो उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है।"

पठान ने ये भी कहा कि शायद थकान एक वजह हो सकती है क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी पूरे साल खेलते हैं इसलिए प्रदर्शन में उतनी निरंतरता नहीं दिखती है। आगे बोलते हुए पठान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उम्र एक कारक होना चाहिए, क्योंकि समान उम्र के अन्य लोग हैं जो अभी भी खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं ये नहीं बता सकता कि क्या गलत हो रहा है। ये दोनों आपके मैच विजेता हैं और जब आपके मैच विजेता प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो आपकी टीम संघर्ष करती है। शायद थकान एक कारण हो सकती है क्योंकि वो पूरे साल खेलते हैं। हर कोई उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार