5 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE) आईपीएल के पहले मैच में युवराज सिंह ने कमाल कर दिया है। आईपीएल में युवराज ने 11वां अर्धशतक जमाए तो साथ ही आईपीएल करियर में सबसे तेज अर्धशतक जमाकर युवराज सिंह ने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अपडेट्स
Advertisement
युवराज सिंह ने केवल 23 गेंद पर अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। इससे पहले युवराज सिंह ने बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 2 दफा 24 गेंद पर अर्धशतक जमाए हैं। युवी ने केवल 27 गेंद पर 62 रन की धमाकेदार पारी खेली। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
Advertisement
अपनी धमाकेदार पारी में युवराज ने 7 चौके और 3 छक्के लगाकर कमाल कर दिया। युवराज सिंह की धुआंधार पारी के चलते ह सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 207 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। अब बेंगलुरू को मैच जीतने के लिए 208 रन बनानें होगें।