नई दिल्ली, 2 मई (CRICKETNMORE): अनुभवी भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह (नाबाद 70) और मोएजिज हेनरिक्स (नाबाद 25) की शानदार नाबाद साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 40वें मैच में मंगलवार को दिल्ली डेयडेविल्स के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा। फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी इस मैच में दिल्ली के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाकर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।

Advertisement

कप्तान डेविड वॉर्नर (30) और शिखर धवन (28) ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरूआत दी। इसी स्कोर पर मोहम्मद शमी ने वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का फिल्लौरी में बनीं भूतनी, अब परी के अवतार में आएंगी नजर

Advertisement

इसके बाद केन विलियमसन (24) ने धवन के साथ हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन अमित मिश्रा ने श्रेयस अय्यर के हाथों धवन को कैच आउट कर टीम का दूसरा विकेट गिराया।

धवन के आउट होने के बाद विलियमसन और भारत के अनुभवी बल्लेबाज युवराज ने टीम के खाते में 17 रन ही जोड़े थे कि 12वें ओवर की चौथी गेंद पर शॉट मारने की प्रयास में विलियमसन क्रिस मौरिस के हाथों लपके गए।

हैदराबाद की पारी को आगे बढ़ाने के लिए युवराज का साथ देने आए हेनरिक्स ने निर्धारित समय तक कोई और विकेट गिराए बिना 93 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को 185 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

इस बीच, 17वें ओवर के दौरान सैमसन के पास मौरिस की गेंद पर युवराज को लपककर इस साझेदारी को तोड़ने का अच्छा अवसर मिला था, लेकिन गेंद के हाथों से फसलने के साथ ही सैमसन के हाथों से हैदराबाद के चौथे बल्लेबाज को पवेलियन भेजने का मौका भी चूक गया। 

Advertisement

इस मैच में दिल्ली के लिए शमी ने दो, जबकि मिश्रा ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार