भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने कार एक्सिडेंट के बाद से रिकवर कर रहे हैं। पंत का पिछले साल 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वो बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इस एक्सिडेंट के बाद से पंत क्रिकेट से दूर हैं। फिलहाल पंत सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपने चाहनेवालों को अपनी सेहत का अपडेट दे रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच पंत की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उनके साथ युवराज सिंह को भी देखा जा सकता है। दरअसल, युवराज सिंह ने पंत से मुलाकात की है और उनका हौंसला बढ़ाया है। युवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ पंत को देखा जा सकता है।

Advertisement

युवी ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बेबी स्टेप्स पर, ये चैंपियन फिर से उठने जा रहा है। आपस में मिलकर अच्छा लगा और हम काफी हंसें भी। क्या सकारात्मक और मजाकिया आदमी है। आपको और ज्यादा पावर ऋषभ पंत।'

युवी खुद भी कैंसर का सामना कर चुके हैं और उन्होंने जिस तरह से कैंसर को मात देकर क्रिकेट के मैदान में वापसी की थी, वो आज भी दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इसलिए युवी से मिलकर पंत का हौंसला और भी बढ़ा होगा। फिलहाल ना सिर्फ युवी बल्कि करोड़ों भारतवासी जल्द से जल्द पंत के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खैर फिलहाल पंत को क्रिकेट के मैदान पर देखने के लिए फैंस को कुछ महीनों तक इंतज़ार करना पड़ेगा। यहां तक कि इस आईपीएल में भी फैंस पंत को मिस करते दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार