मुंबई, 7 सितम्बर| भारत की दो विश्व कप जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने शुक्रवार को हरभजन सिंह द्वारा नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर किए गए ट्वीट पर मजाकिया लहजे में जवाब दिया। हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारतीय टीम में जारी नंबर-4 के बल्लेबाज की खोज का संजू सैमसन सही समाधान हो सकते हैं।

Advertisement

सैमसन ने इंडिया-ए से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 36 रनों से जीत दिलाई।

Advertisement

इस पर हरभजन ने ट्वीट किया, "वनडे में नंबर-4 के लिए संजू सैमसन क्यों नहीं.. उनके पास अच्छी तकनीक है, खेल की समझ है। आज दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अच्छा खेले।"

अपने दोस्त के ट्वीट पर जवाब देते हुए युवराज ने लिखा, "टीम का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत है भाई, उन्हें नंबर-4 के बल्लेबाज की जरूरत नहीं है।" इसके साथ युवराज ने हंसने वाली इमोजी लगाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार