1 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। युवराज सिंह ने बड़ोदरा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए धमाकेदार 260 रन की पारी खेली। इस रणजी सीजन में युवराज सिंह ने कुल 587 रन बनाए हैं जो रणजी ट्रॉफी में इस साल किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। बड़ोदरा के खिलाफ मैच से पहले युवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की थी और 177 और 77 रन की पारी खेली थी।

खुलासा: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैपियंस ट्रॉफी के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास

Advertisement

जिस अंदाज में युवराज सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे उनके जबरदस्त फॉर्म में वापिस आने का ऐलान कर दिया है।

मैच फिक्सिंग के लिए दोषी पाये गए इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा महान ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड

Advertisement

 युवराज सिंह को छोटे फॉर्मेट का खिलाड़ी माना गया है लेकिन रणजी ट्रॉफी में  जिस अंदाज में युवराज स्थिर होकर लंबी पारियां खेल रहे हैं उससे उनके भारतीय टीम में वापस आने का दरवाजा खुलने की उम्मीद झलक रही है।

युवराज सिंह ने बनाया सबसे बेमिसाल रिकॉर्ड, 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

गौरतलब है कि भारत के अपनी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैच खेलने हैं और भारत नंबर 5 और 6 के लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज की तलाश में हैं। एक तरफ गंभीर कमाल का खेल दिखा रहे हैं तो वहीं युवराज ने भी ऐसी पारियों खेलकर चयनकर्ताओं को उनके बारे मे सोचने पर मजबूर कर  दिया है।

टीम इंडिया का ये खिलाड़ी लेता था ड्रग्स, परिवार के सदस्य ने किया खुलासा

अब देखना है कि क्या युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा बन पाते हैं? अपने प्यार के संग गोवा में कोहली ने किया ऐलान, प्यार किया तो डरना क्या..

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार