इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का क्वालीफायर-2 रविवार, 1 जून को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा जिससे पहले पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि इस बड़े मुकाबले में PBKS के स्टार गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वापसी होने वाली है।

Advertisement

ताजा खबरों के अनुसार युजवेंद्र चहल जो कि उंगली में चोट लगने के कारण पंजाब किंग्स के लिए पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं और PBKS के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 खेलने वाले हैं। बता दें कि युजवेंद्र चहल को पंजाब की टीम ने मेगा ऑक्शन में पूरे 18 रुपये देकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।

Advertisement

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल अगर क्वालीफायर-2 खेलते हैं तो ये पंजाब किंग्स के बॉलिंग अटैक को काफी मजबूत करेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि युजवेंद्र चहल ही मौजूदा सीजन में टीम के बेस्ट स्पिनर रहे हैं और उन्होंने 12 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि चहल ही आईपीएल इतिहास के सबसे कामियाब गेंदबाज़ हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 172 मैचों में 219 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

ये भी जान लीजिए कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में से जो भी क्वालीफायर-2 जीतेगी वो मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खिताबी जंग के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ती नज़र आएगी। 

क्वालीफायर-2 के लिए ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई, हरप्रीत बरार, काइल जेमीसन, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर - वैशाख विजय कुमार/युजवेंद्र चहल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार