भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली। इस तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव का ऐसा तूफान आया जिसमें श्रीलंका की पूरी टीम उड़ गई। सूर्या ने 51 गेंदों पर सात चौकों और नौ छक्कों की मदद से 112 रनों की नाबाद पारी खेली और उनकी इस पारी की बदौलत  ही मेजबान टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। इसके बाद एक पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम कभी भी चेज़ में नहीं दिखी और पूरी टीम 16.4 ओवरों में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

पिछले छह महीने में सूर्यकुमार का ये तीसरा टी20 शतक था और ये शतक दुनिया को ये बताने के लिए काफी था कि वो इस समय किस तरह की फॉर्म में हैं। सूर्यकुमार यादव को उनकी इस आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल सूर्यकुमार यादव के हाथों को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में चहल बिल्कुल वही कर रहे हैं जो हर भारतवासी चाहता था। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर सूर्या की इस पारी की बात करें तो ये पारी इसलिए भी खास है क्योंकि ये निर्णायक मैच में आई है। इस मैच में एक तरफ से विकेट गिर रहे थे लेकिन सूर्यकुमार यादव ने रूकने का नाम नहीं लिया और देखते ही देखते अपना शतक पूरा कर लिया।

इस मैच में शतक लगाने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, "जब आप किसी मैच की तैयारी कर रहे होते हैं तो अपने आप पर दबाव बनाना महत्वपूर्ण होता है। यदि आप अभ्यास में ऐसा करते हैं, तो मैच खेलते समय ये थोड़ा आसान हो जाता है। इसमें बहुत मेहनत होती है लेकिन ये गुणवत्तापूर्ण अभ्यास सत्र में जरूरी होता है। आपको पता होना चाहिए कि आपका खेल क्या है और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। पीछे की बाउंड्री 50-60 मीटर की थी, इसलिए मैं उन्हें निशाना बना रहा था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार