भारत के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) क्रिकेट के मैदान पर और बाहर अपनी मजेदार हरकतों के लिए मशहूर है। हालांकि इस स्पिनर की बोलती पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के सामने बंद हो जाती है। इस चीज का खुलासा चहल ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा है कि माही भाई के सामने वो काफी शांत रहा करते हैं और सिर्फ जरुरी बातें ही करना पसंद करते हैं। 

Advertisement

लेग स्पिनर चहल ने कहा कि, "वह (एमएस धोनी) एकमात्र ऐसे इंसान हैं, उनके सामने आते ही मेरी बोलती बंद हो जाती है। चाहे मेरा मूड कैसा भी हो, मैं ज्यादा नहीं बोलता। मैं बस शांत बैठता हूं और तभी जवाब देता हूं जब माही भाई कुछ पूछते हैं। वरना मैं चुप ही रहता हूं। हम सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 मैच खेल रहे थे। पहली बार, मैंने चार ओवर में 64 रन दिए गए। क्लासेन मुझे पीट रहे थे, इसलिए उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं राउंड द विकेट गेंदबाजी करूंगा। मैंने कहा ठीक है, लेकिन फिर (हेनरिक) क्लासेन ने मुझे छक्का मारा।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, "मैं वापस जा रहा था तभी माही भाई मेरे पास आए और मुझसे कहा, आज तेरा दिन नहीं है, कोई बात नहीं, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि जो पांच गेंदें मेरे पास बची हैं, मुझे उन पर बाउंड्री नहीं लगाने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इससे टीम को मदद मिलेगी। उस अनुभव से, मुझे एहसास हुआ कि भले ही आपका दिन न हो, फिर भी आप टीम को सपोर्ट कर सकते हैं।"

चहल के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 75 मैच खेले है और 8.14 के इकॉनमी रेट की मदद से 91 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है। उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा चहल ने 72 वनडे मैचों में 5.27 के इकॉनमी रेट की मदद से 121 विकेट चटकाए है। वनडे में चहल का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट चटकाना रहा है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार