26 सितंबर, कानपुर (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आखरी चरण पर पहुंच गया है। ऐसे में कई महान भारतीय खिलाड़ी अपनी ड्रीम इलेवन भारतीय टीम का चयन कर रहे हैं। कानपुर टेस्ट मैच के आखरी दिन भारत के महान तेज गेंदबाज में से एक जहीर खान ने भी अपनी ड्रीम टीम की घोषणा की है।

Advertisement

अपनी टीम में जहीर खान ने अनिल कुंबले को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है तो वहीं कई महान खिलाड़ियों के तरह जहीर खान ने सुनिल गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग को ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रखा है। हमेशा की तरह नंबर 3 पर राहुल द्रविड़ हैं तो वहीं महान सचिन तेंदुलकर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेगें।

भारत के लिए हमेशा से संकट मोचन रहे वीवीएस लक्ष्मण को जहीर ने अपनी टीम में नंबर 6 पर जगह दी है तो इसके अलावा धोनी को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह दी है।कपिल देव ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं अपनी टीम में जहीर ने कपिल देव के अलावा वीनू मांकड़ जैसे ऑलराउंडर को भी टीम में जगह दी है।

जहीर खान ने स्पिनर के तौर पर हरभजन सिंह को कुंबले का साथ देने के लिए जगह दी है। सभी जानते हैं कि हरभजन और कुंबले भारत के लिए एक खतरनाक जोड़ी के तौर पर याद किए जाते हैं। तेज गेंदबाजी में श्रीनाथ अपनी जगह बनानें में कामयाब रहे हैं।

Advertisement

12वें खिलाड़ी के तौर पर महान गंडप्पा विश्वनाथ को जगह दी गई है। जहीर जब अपनी टीम चुन रहे थे तो उन्होंने अपने फेवरेट कप्तान गांगुली के बारे मं कहा कि वो चाहते थे कि इस टीम में गांगुली को कप्तान के तौर पर पेश किया जाए लेकिन बीसीसीआई ने जो विकल्प दिए हैं उसमें गांगुली का नाम नहीं है। लेकिन मेरे दिल गांगुली एक सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहेगें।

तो ये हैं जहीर खान के ड्रीम इलेवन..

सुनिल गावस्कर, वीरेद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, एमएस धोनी (विकेटकीपर), कपिल देव, वीनू मांकड़, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, गुड्प्पा विश्वनाथ( 12वें खिलाड़ी)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार