17 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भले ही दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम के कप्तान जहीर खान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Advertisement
जहीर आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जहीर आईपीएल में पावरप्ले के दौरान 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ पावरप्ले में कप्तान गौतम गंभीर औऱ कॉलिन डी ग्रैंडहोम का विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस मामले में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से धवल कुलकर्णी और आशीष नेहरा हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में पावरप्ले के दौरान 39 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके बाद प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार है, जिनके नाम 38 विकेट हैं।