भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 73 रनों की शानदार पारी खेली और जब तक वो क्रीज़ पर थे तब तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस मैच को आखिर तक ले जा सकता है और जीत भी सकता है लेकिन क्रॉली के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गई। हालांकि, जिस तरह से क्रॉली आउट हुए उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद चल रहा है।

Advertisement

कुलदीप की गेंद को क्रॉली ने बैकफुट पर मारने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह चूक गए और गेंद उनके पैड्स में जा लगी। अंपायर ने नॉटआउट कहा और भारत ने रिव्यू ले लिया। रिव्यू से पता चला कि गेंद लेग स्टंप से टकरा रही थी जिसके चलते क्रॉली को आउट घोषित कर दिया गया। लंच से ठीक पहले ये एक महत्वपूर्ण विकेट था, क्योंकि क्रॉली इंग्लैंड के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और 73 रन बनाकर खेल रहे थे।

Advertisement

हालांकि, क्रॉली को आउट होते देख इंग्लैंड खेमा हैरान रह गया। ट्विटर पर भी इस विकेट को लेकर बहस शुरू हो गई। पहली बार देखने पर ये नॉट आउट लग रहा था और अंपायर माराइस इरास्मस ने भी नॉट आउट ही दिया था लेकिन डीआरएस के मुताबिक, गेंद लेग स्टंप पर लग रही थी। हालांकि, फैंस के अलग-अलग स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि गेंद पहले से ही लाइन में थी और पैड पर टकराने से पहले गेंद लेग स्टंप से दूर जा रही थी।

Also Read: Live Score

स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि जब गेंद बल्लेबाज के पैर से संपर्क में आई तो केवल 2.5 स्टंप ही दिखाई दे रहे थे। मानक नियमों के अनुसार, ऐसे परिदृश्य में हॉक-आई को स्टंप्स पर 'हिटिंग' परिणाम नहीं देना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा इसे अंपायर कॉल माना जाना चाहिए था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की टीम यहां अनलक्की रही और भारत की टीम को एक लक्की ब्रेक थ्रू मिल गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार