AFG vs ZIM 1st Test: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच जारी दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार (6 नवंबर) को मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज जियाउर रहमान (Ziaur Rahman) ने अपनी सरप्राइज बाउंसर से जिम्बाब्वे के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे (Wessly Madhevere) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

यह घटना जिम्बाब्वे की पहली पारी के 102वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिली। जियाउर रहमान शरीफी राउंड द विकेट गेंदबाजी करने आए और उन्होंने गेंद को पिच पर शॉर्ट डालते हुए बल्लेबाज को चौंका दिया। गेंद तेजी से उछली और वेस्ली मधेवेरे उसे संभालने में देर कर गए। वह गेंद की लाइन से हट भी नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से टकराकर हवा में उछल गई।

गेंद को हवा में जाते देख विकेटकीपर इक्रम अली खिल ने तुरंत कैच के लिए आवाज लगाई और आगे बढ़ते हुए उसे सुरक्षित तरीके से लपक लिया। इस तरह जियाउर रहमान शरीफी ने अपनी तेज बाउंसर के दम पर अफगानिस्तान को अहम सफलता दिलाई। वेस्ली मधेवेरे 70 गेंदों में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

VIDEO:

जिम्बाब्वे ने पहली पारी में बनाए 504 रन
मुकाबले की बात करें तो जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 504 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ब्रेंडन टेलर और कप्तान ब्रायन बेनेट ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। टेलर ने 168 गेंदों में 131 रन बनाए, जबकि बेनेट ने 206 गेंदों का सामना करते हुए 128 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे की पारी समाप्त होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल 114 गेंदों में 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। वहीं, दूसरे छोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी 83 गेंदों में 50 रन बना लिए थे। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार