Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार, 15 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2022 में खेला गया था जहां जिम्बाब्वे ने 142 रनों का लक्ष्य हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले के हीरो रयान बर्ल थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट चटकाए और तीन कैच पकड़े।
ZIM vs AUS 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 15 सितंबर 2026
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
Harare Sports Club, Harare Pitch Report
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक संतुलित विकेट देखने को मिलता है। यहां पर अब तक 208 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 108 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां ODI में पहली पारी का औसत स्कोर 229 रन रहा है। गौरतलब है कि हरारे के मैदान पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने का कारनामा जिम्बाब्वे ने ही किया है। उन्होंने साल 2023 में USA के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 408 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे।
ZIM vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 33
जिम्बाब्वे - 03
ऑस्ट्रेलिया - 29
बेनतीजा - 01
ZIM vs AUS 1st ODI : Where to Watch?
जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
ZIM vs AUS 1st ODI: Player to Watch Out For
जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Zimbabwe vs Australia 1st ODI Probable Playing XI
Zimbabwe ODI Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग इर्विन, वेस्ले मधेवरी, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैंड इवांस, अर्नेस्ट मासुकु, न्यूमैन न्यामहूरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Australia ODI Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, मैट रेंशॉ, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन/जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
Zimbabwe vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ZIM vs AUS 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।