Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20 Match Prediction: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 15 जुलाई को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जहां मीरपुर के मैदान पर जिम्बाब्वे ने 18.3 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 8 विकेट मात दी। इस मुकाबले में ब्रायन बेनेट जीत के सबसे बड़े हीरो थे जिन्होंने 49 गेंदों पर 70 रन ठोके और बांग्लादेश के 2 विकेट भी चटकाए।

ZIM vs BAN 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 15 जुलाई 2026
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलवायो

Queens Sports Club, Bulawayo Pitch Report

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिपेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 27 T20I मैचों में से 18 जीते गए हैं। यहां फटाफट फॉर्मेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 155 रन रहा है।

ZIM vs BAN T20 Head To Head Record

कुल - 25
जिम्बाब्वे - 08
बांग्लादेश - 17

ZIM vs BAN 1st T20 : Where to Watch?

इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

ZIM vs BAN 1st T20: Player to Watch Out For

जिम्बाब्वे की टीम से सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, और रिचर्ड नगारवा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो तंजिद हसन, तौहीद हिरदॉय और नाहिद राणा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20 Probable Playing XI

Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, तादिवानाशे मारुमानी/डिनो मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटीकपर), ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसकदज़ा/ग्रेम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, न्यूमैन न्याम्हुरी, रिचर्ड नगारवा।

Bangladesh Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजिद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हिरदॉय (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), शमीम हुसैन/मेहदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा।

Zimbabwe vs Bangladesh Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ZIM vs BAN 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs BAN Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs Bangladesh Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार