Zimbabwe vs Australia 3rd ODI: जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रेग एर्विन (Craig Ervine) ने रविवार (20 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे एर्विन ने 79 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके जड़े। 

Advertisement

इसके साथ ही एर्विन पुरुष वनडे इंटरनेशनल (पूर्ण सदस्य देश) में सबसे ज्यादा उम्र में पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में उन्होंने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 40 साल 286 दिन की उम्र में ऐसा किया था। 

सबसे ज्यादा उम्र में वनडे में पचास प्लस स्कोर (पूर्ण सदस्य देश)

क्रेग एर्विन: 41 साल 32 दिन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026)   

मोहम्मद नबी: 40 साल 286 दिन (बनाम बांग्लादेश, 2025)   

मिस्बाह-उल-हक: 40 साल 283 दिन (बनाम साउथ अफ्रीका, 2015)   

ज्यॉफ्री बॉयकॉट: 40 साल 226 दिन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1981)   

क्लाइव लॉयड: 40 साल 155 दिन (बनाम श्रीलंका, 1985)   

इसके अलावा पुरुष वनडे में 40 साल की उम्र में दो या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ मिस्बाह और लॉयड ही हैं।

वनडे में 40 साल की उम्र के बाद सबसे ज़्यादा बार 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ी (पूर्ण सदस्य टीमें)

5 - मिसबाह-उल-हक

3 - क्लाइव लॉयड

2 - क्रेग इरविन

बता दें कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम में कुल 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 या उससे ज्यादा है। एर्विन के अलावा, ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा और ग्रीन क्रीमर इसमें शामिल हैं। 

एर्विन के अलावा कप्तान सिकंदर रजा और इनोसेंट काइया ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। 

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन

Also Read: LIVE Cricket Score

ज़िम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग इरविन, सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, अर्नेस्ट मासुकु, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार