Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I: सिकंदर रजा (Sikandar Raza) और वेस्ले मधेवेरे (Wesley Madhevere) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर जिम्बाब्वे ने शनिवार (30 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी-20 इंटनरेशनल मुकाबले में बांग्लादेश को 17 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया औऱ 99 रन के कुल स्कोर रेजिस चकाब्वा (8) कप्तान क्रेग एर्विन (21) और सीन विलियम्स (33) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रजा और मधेवेरे ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। मधेवेरे 20वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे औऱ इससे पहले उन्होंने 46 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 67 रन बनाए। वहीं रजा ने 26 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 65 रन की पारी खेली। जिससे जिम्बाब्वे ने 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। 

206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लिटन दास ने 32 रन और अनामुल हक ने 26 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए ल्यूक जॉंगवे ने दो विकेट, सिकंदर रजा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा और रिचर्ड नगारवा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार