Zimbabwe vs Bangladesh, One-off Test: जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मे खेले गए एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 85 रनों से हरा दिया। यह टेस्ट इतिहास में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 2025 में जिम्बाब्वे ने एक पारी और 73 रन से जीत हासिल की थी। 2001 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब जिम्बाब्वे ने लगातार दो टेस्ट मैच जीते हैं।

Advertisement

पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश की टीम तीसरे दिन के खेल के दौरान दूसरी पारी में 185 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें मुशफिकुर रहीम ने 34 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 30 रन की पारी खेली। कोई भी खिलाड़ी शुरूआत के बाद अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे।

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। वहीं कप्तान रिचर्ड नगारवा ने 3 विकेट, न्यूमैन न्यामुरी ने 2 विकेट और ब्रैड इवांस ने 1 विकेट लिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में बांग्लादेश के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 27 रन के अंदर गिर गए थे।

पहली पारी में जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्यामुरी ने 4 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने 2-2 विकेट लिए थे।

जवाब में इनोसेंट काइया ने शानदार 140 रन बनाए, जबकि ब्रायन बेनेट, क्रेग इरविन और वेस्ली मधेवेरे ने भी अहम अर्धशतक जड़े, जिससे ज़िम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और 270 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में ताइजुल इस्लाम ने 7 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद के पास बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 10  बजे से होगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार