19 फरवरी/नेल्सन (CRICKETNMORE) । शॉन विलियम्स के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आज यहां नेल्सन में खेले गए वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे ने संयुक्त अरब अमीरात को 4 विकेट से हरा दिया। 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 ओवर बाकी रहते ही 6 विकेट के नुकसान पर आसानी से मैच जीत लिया। विलिय्मस ने पहले गेंदबाजी ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए और फिर टीम को मुश्किल हालात से निकालते हुए 7 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली। शानदार खेल के लिए शॉन विलियम्ल को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।


देखें पूरा स्कोरकार्ड : जिम्बाब्वे बनाम यूएई


जीत के लिए 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के लिए सिकंदर बट्ट और रेगिस चकाब्बा ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करी। कप्तान मोहम्मद तौकीर ने सिकंदर बट्ट को 46 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हैमिल्टन मसाकद्ज़ा केवल 1 ही रन बना पाए। इसके बाद रेगिस चकाब्बा और ब्रैंडन टेलर ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। चकाब्बा ने 35 और टेलर ने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में विलियम्स ने 76 और क्रेग इरवाय्न 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत के आकड़े तक लेकर गए। 

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 285 रन बनाये। एकदिवसीय मैचों में यह यूएई का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है । इससे पहले यूएई की तरफ से कृष्ण चंद्रन (34), खुर्रम खान (45) और स्वप्निल पाटिल (32) के अच्छी नींव रखी । अनवर ने 50 गेंदों पर 67 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली । जिम्बाब्वे की और से मध्यम गति के गेंदबाज टेंडाई चतारा ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये। यूएई ने 1996 के बाद वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। यूएई के बल्लेबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया जिससे उसकी टीम वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफल रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार