भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (6 नवंबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के ग्रुप 2 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन जिम्बाब्वे की टीम कभी भी इस लक्ष्य का पीछा करती हुई नहीं दिखी। रोहित शर्मा की टीम इस जीत के साथ ही ग्रुप 2 में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, जिसका मतलब ये है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा। 

Advertisement

इस मैच में भारत के लिए जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव जिन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 61 रनों की पारी और उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एरविन ने भी माना कि इस मैच को सूर्यकुमार यादव ही उनसे दूर ले गए।

Advertisement

मैच के बाद क्रेग एरविन ने कहा, 'हम कुछ योजनाएं बदल सकते थे, सूर्या ने बैक एंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और रिची की वाइड यॉर्कर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरा खेल बदल दिया। इस टूर्नामेंट की बात करें तो हमने बल्लेबाज़ी से कुछ सकारात्मकता दिखाई। पिछले कुछ मैचों में, हमने निडर क्रिकेट नहीं खेला और हम शेल्ल में चले गए थे। यदि आप बस वहीं खड़े होकर स्विंग करते रहेंगे, तो आप आउट होंगे ही। हमें अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। हमारे पिछले कुछ परिणाम योजना के अनुसार नहीं गए। हमने सुपर 12 में जगह बनाने के लिए अच्छा काम किया। लड़कों ने पूरे विश्व कप में वास्तव में कड़ा संघर्ष किया।'

जिम्बाब्वे के कप्तान के बयान से साफ है कि सूर्यकुमार यादव की पारी ही इस मैच का टर्निंग पॉइंट थी। अगर आप भारतीय फैन हैं तो आप यही चाहेंगे कि सूर्यकुमार यादव आने वाले दो मुकाबलों में भी अपना ये शानदार फॉर्म जारी रखें क्योंकि अगर सूर्या ने ऐसी बल्लेबाज़ी जारी रखी तो विरोधी टीम कोई भी हो भारत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार