जिम्बाब्वे के युवा खिलाड़ी रयान बर्ल ने अपने देश के क्रिकेट की गरीबी का हाल फैंस के सामने प्रकट किया था। बर्ल ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनके जूते काफी फटे नजर आ रहे थे। उनकी पोस्ट के वायरल होते ही 24 घंटे के अंदर उन्हे PUMA ब्रैंड ने स्पॉन्सर भी कर दिया लेकिन अब बर्ल बुरी तरह फंस चुके हैं।

Advertisement

बर्ल के सोशल मीडिया पर मदद मांगने से ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज़ आ रहा है और अब बर्ल का करियर खतरे में पड़ सकता है। ऑलराउंडर बर्ल के इस ट्वीट की वजह से जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड इस ऑलराउंडर खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है। 

Advertisement

इस मामले में जिम्बाब्वे के एक पत्रकार एडम थियों ने जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे पता चला है कि ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के कुछ लोग रयान बर्ल से काफी नाराज़ हैं और उनका मानना है कि रयान के सोशल मीडिया पर मदद मांगने वाले पोस्ट से उनके क्रिकेट बोर्ड की छवि खराब हुई है।'

आपको बता दें कि रयान बर्ल की फटे जूतों वाली पोस्ट देखकर फैंस काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। कुछ ही देर में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और फैंस गरीब देश के खिलाड़ियों की मदद के लिए गुहार लगाने लगे थे और तभी जाने माने ब्रांड पूमा ने रयान बर्ल की इस अपील पर ज़िम्बाब्वे के सभी खिलाड़ियों के लिए जूते भेजे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार