बुलावायो, 20 जुलाई (CRICKETNMORE)| फखर जमान (नाबाद 210) के ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद शादाब खान (28 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को मेजबान जिम्बाब्वे को 244 रनों से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की रनों के लिहाज से वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। उसने इससे पहले 2015 में आयरलैंड को 255 रनों से हराया था। 

Advertisement

पाकिस्तान ने यहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए चौथे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए शदाब के दोहरे शतक की मदद से एक विकेट पर 399 रन का वनडे का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को 42.4 ओवर में 155 रन पर समेट दिया। 

Advertisement

जिम्बाब्वे की ओर से डोनाल्ट ट्रिपानो ने 71 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। इसके अलावा एल्टन चिगुम्बुरा ने 37, कप्तान हेमिल्टन मसकादजा ने 22 और पीटर मूर ने 20 रन का योगदान दिया। 

पाकिस्तान के लिए शदाब के अलावा उस्मान खान और फहीम अशरफ को दो-दो जबकि जुनैद खान और शोएब मलिक को एक- एक विकेट मिले। 

इससे पहले, पाकिस्तान ने एक विकेट पर 399 रन का वनडे का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। जमान ने 156 गेंदों पर 24 चौके और पांच छक्के लगाए। जमान वनडे इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने हैं। 

Advertisement

जमान इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने चेन्नई में 1996 में भारत के खिलाफ 194 रन बनाए थे। 

जमान के अलावा इमाम उल हक ने 122 गेंदों पर आठ चौके के सहारे 113 और आसिफ अली ने 22 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। जमान और इमाम के बीच पहले विकेट के लिए 304 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार