Zimbabwe Squad For T20I Series vs India: भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने बुधवार (22 जुलाई) को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। सिलेक्टर्स ने उस टीम में तीन बदलाव किए हैं जो बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। बता दें कि सीरीज के मुकाबले 23,25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे टीम में वापस आ गए हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्ज्वा त्सिगा को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी भी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं; इस चोट के कारण वह हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
यह तीनों खिलाड़ी क्लाइव मदांडे, टिनोटेन्डा मापोसा और ताशिंगा मुसेकीवा की जगह लेंगे।
तनाका चिवंगा, जिन्हें न्यामहूरी की जगह शामिल किया गया था, उन्होंन अपनी जगह बरकरार रखी हुई है।
बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन के बाद, कप्तान सिकंदर रज़ा उस टीम की अगुवाई करेंगे जो मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन के खिलाफ़ अपनी मज़बूत छाप छोड़ने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में अपनी सरजमीं पर जिम्बाब्वे ने एकमात्र टेस्ट औऱ वनडे सीरीज में बांग्लादेश को हराया, हालांकि टी-20 सीरीज में हार का 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदज़वा त्सिगा