Sean Williams Retirement: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ सीन विलियम्स (Sean Williams) ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहकर अचानक रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। विलियम्स ने ये फैसला बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच के बाद लिया है।

Advertisement

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार सीन विलियम्स ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया और खेल के बाद (बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे पांचवां टी20 मैच) अपने टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में सूचित किया।

Advertisement

गौरतलब है कि सीन विलियम्स ने सिर्फ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का फैसाल किया है। यानी वो अभी भी अपने देश के लिए वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। ये भी जान लीजिए कि विलियम्स लंबे समय से जिम्बाब्वे टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वो अब तक जिम्बाब्वे के लिए 14 टेस्ट, 156 वनडे और 81 टी20 मैच खेल चुके हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर विलियम्स के टी20 इंटरनेशनल के आंकड़ों की तो उन्होंने अपने देश के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 81 मैचों में 1691 रन और 48 विकेट चटकाए हैं। ये भी जान लीजिए कि जिम्बाब्वे की टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी उन्हें 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने सीरीज का अंत बांग्लादेश को आखिरी मैच में 8 विकेट से हराकर किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार