Zimbabwe vs Sri Lanka 1st ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच दो मैचों की ODI सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला शुक्रवार, 29 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि ODI के हेड टू हेड रिकॉर्ड में श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे पर काफी भारी रही है। उन्होंने दोनों टीमों के बीच हुए 64 मैचों में से 49 मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, आखिरी बार जब वनडे इंटरनेशनल में इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब भी श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 16.4 ओवर में 97 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से धूल चटाई थी। 

ZIM vs SL 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 29 अगस्त 2025
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Harare Sports Club, Harare Pitch Report

हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे का एक ऐसा ग्राउंड है जहां अब तक 200 से ज्यादा ODI मुकाबले खेले गए हैं। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 203 ODI में से 106 रन चेज जीते गए है। ये भी जान लीजिए कि हरारे के मैदान पर वनडे क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 229 रन रहा है, वहीं इस मैदान पर सर्वाधिक ODI स्कोर 408/6 है जो कि मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने साल 2023 में US की टीम के खिलाफ बनाया। 

ZIM vs SL ODI Head To Head Record

कुल - 64
श्रीलंका - 49 
जिम्बाब्वे - 12
बेनतीजा - 03

ZIM vs SL 1st ODI : Where to Watch?

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

ZIM vs SL 1st ODI: Player to Watch Out For

श्रीलंका की टीम से कप्तान चरिथ असलंका, सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका और स्पिन गेंदबाज़ महेश थीक्षाना स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे की तो टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर, क्रेग एर्विन और सिकंदर रजा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट पर भी निगाहें टिकी रहेंगी।

Zimbabwe vs Sri Lanka 1st ODI Probable Playing XI

Zimbabwe 1st ODI Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), बेन करन,  क्रेग एर्विन (कप्तान), वेसली मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), जोनाथन कैंपबेल, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, ट्रेवर ग्वांडू।

Sri Lanka 1st ODI Probable Playing XI : पथुम निसांका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, डुनिथ वेल्लागे, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, असीथा फर्नांडो।

Zimbabwe vs Sri Lanka Today's Match Prediction

मेजबान टीम जिम्बाब्वे काफी संतुलित है, हालांकि इसके बावजूद श्रीलंका की टीम ये मुकाबला जीत सकती है। मेहमान टीम के खिलाड़ी काफी ज्यादा अनुभवी हैं, यही वज़ह है वो जीत के बड़े दावेदार हैं। 

ZIM vs SL 1st ODI Match Prediction, ZIM vs SL Pitch Report, Today's Match ZIM vs SL, ZIM vs SL Prediction, ZIM vs SL Predicted XIs, Cricket Tips, ZIM vs SL Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Zimbabwe vs Sri Lanka

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार