23 जून। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। इंग्लैंड दौरे के जाने से पहले कोहली ने मीडिया से बात की और कहा कि अच्छा परफॉर्मेंस करने की हर संभव कोशिश करेगा।
इसके अलावा आपको बता दें कि धोनी भी टीम इंडिया की पूरी पलटन के साथ आयरलैंड दौरे पर रवाना हो गए हैं। क्रिकेट फैन्स को धोनी से खासा उम्मीद है।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दौरे के रवानगी के समय का फोटो सोशल साइट्स पर शेयर की है। जिसमें कोहली और धोनी एक साथ नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा धोनी की एक फोटो क्यूट जीवा के साथ भी वायरल हुई है जिसमें जीवा अपने पापा के साथ नजर तो जरूर आ रही हैं लेकिन काफी उदास हैं।
गौरतलब है कि धोनी जीवा के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। आईपीएल के दौरान भी जीवा अपने पापा धोनी के साथ - साथ नजर आई थी। पाकिस्तान के इन 4 क्रिकेटरों की वाइफ है बहुत खूबसूरत, देखें PICS
लेकिन इस बार इंग्लैंड दौरे पर धोनी के साथ जीवा नहीं जा रही हैं। ऐसे में जीवा जब अपने पापा धोनी को एयरपोर्ट पर छोड़ने आई तो काफी उदास नजर आ रही हैं।
लेकिन इस फोटो ने भी फैन्स का दिल जीत लिया है।