साल 2008 में जब आईपीएल का पहला सीजन खेला गया तब इसमें दुनिया भर से क्रिकेटर शामिल थे। उस साल इसमें पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। तब एक या दो टीम के अलावा करीब हर टीम में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर जरूर था। हालांकि उस सीजन में सोहेल तनवीर और सलमान बट्ट के अलावा अन्य किसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। 

Advertisement

पहला सीजन खेलने के बाद साल 2008 में नवंबर में ही मुंबई हमला हुआ जिसके बाद भारत सरकार और बीसीसीआई ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी थी। ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में पाकिस्तान के तरफ से खेलने वाले 10 बड़े क्रिकेटरों का नाम।

Advertisement

शाहिद अफरीदी

आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी एडम गिलक्रिस्ट कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स में थे। उन्होंने तब डेक्कन चार्जर्स के लिए 10 मैच खेले जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। 10 मैचों में वो सिर्फ 81 रन ही बना सके और गेंदबाजी में भी अफरीदी ने सिर्फ 9 विकेट ही हासिल किए थे।

सोहेल तनवीर 

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में देखा जाए तो सोहेल तनवीर ही एक ऐसे एकमात्र पाकिस्तानी क्रिकेटर है जिनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है साल 2008 में राजस्थान रॉल्स में शामिल थे। तनवीर ने तब 11 मैचों में 22 विकेट चटकाते हुए पर्पल कैप अपने नाम किया था। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की टीम आईपीएल 2008 जीती थी और वह पर्पल कैप भी जीते थे।

शोएब अख्तर

Advertisement

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के तेज गति के गेंदबाज शोएब अख्तर आईपीएल के पहले सीजन में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। उस दौरान उन्होंने महज 3 मैच ही खेले। तब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए एक मैच में 11 रन देकर उन्होंने 4 विकेट हासिल किए लेकिन वह आईपीएल के इन तीन मैचों में केवल 5 विकेट ही निकाल पाए।

 

यूनुस खान

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान आईपीएल के पहले सीजन में शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स में शामिल थे उस आईपीएल में यूनुस खान को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला और वह सिर्फ एक ही मैच में खेल पाए। किंग्स इलेवन पंजाब उस एकमात्र मैच में यूनुस खान 7 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए थे।

शोएब मलिक

Advertisement

पाकिस्तान के भरोसेमंद बल्लेबाज शोएब मलिक साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल थे। उस दौरान मलिक को आईपीएल में सात मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह केवल 52 रन ही बना पाए। इसके अलावा वह गेंदबाजी में केवल 2 विकेट ही चटका सके।

मोहम्मद आसिफ

Advertisement

पाकिस्तान के मध्य गति के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे। आईपीएल में आसिफ ने कुल आठ मैच खेले जिसमें वह केवल 8 विकेट ही चटका पाए।

सलमान बट्ट

Advertisement

पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज सलमान बट साल 2008 में गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। बट्ट ने सात मैचों में उन्होंने कुल 183 रन बनाए। उन्होंने धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 54 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी। 

उमर गुल

Advertisement

आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल सौरव गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। उस आईपीएल में गुल ने गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी में अच्छे हाथ दिखाए और टूर्नामेंट के आखिरी में उनका स्ट्राइक रेट 203.25 था। उन्होंने आईपीएल में 6 मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 12 विकेट अपने नाम किया।

मिस्बाह-उल-हक

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक आईपीएल के पहले सीजन में अनिल कुंबले की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में कुल 8 मैच खेले जिसमें वह 81 के स्ट्राइक रेट से केवल 117 रन ही बना सके।

कामरान अकमल

Advertisement

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल थे। अकमल ने उस दौरान अपनी टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली जिसमें चेन्नई के खिलाफ 28 गेंदों में 53 रनों की पारी सबसे यादगार है। 6 मैचों में उन्होंने कुल 158 बनाएं।  विकेटकीपिंग में भी उन्होंने पांच कैच और चार स्टंपिंग करते हुए कुल 9 शिकार किए है। 
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार