टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 1 ओवर में 6 छक्के लगाए हैं। युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह छक्के लगाए थे। युवराज सिंह के अलावा भारत के रवि शास्त्री भी घरेलू क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर चुके हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों का नाम जो युवराज सिंह की तरह इंटरनेशल मैच में टीम इंडिया के लिए लगातार 6 छक्के लगा सकते हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा कर सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 227 वनडे मुकाबलों में 244 छक्के लगाए हैं। वहीं 111 टी-20 मैचों में रोहित के नाम 133 छक्के हैं।

Advertisement

ऋषभ पंत: टीम इंडिया के विकेटीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे-लंबे छक्के लगाने कि लिए जाने जाते हैं। ऋषभ पंत में वो काबिलियत है कि वह 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा दें। ऋषभ पंत ने अब तक खेले 18 वनडे मुकाबलों में 18 छक्के लगाए हैं। वहीं 33 टी-20 मैचों में पंत के नाम 21 छक्के हैं।

हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या युवराज सिहं के 6 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने अब तक खेले 60 वनडे मुकाबलों में 54 छक्के लगाए हैं। वहीं 48 टी-20 मैचों में हार्दिक पांड्या के नाम 30 छक्के हैं। हार्दिक पांड्या फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार