मौजूदा समय में टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक है। ऐसे में हर खिलाड़ी को सभी फॉर्मेट के लिए टीम में जगह बना मुश्किल हो जाता है। कई ऐसे भारतीय स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टी-20 इंटरनेशनल में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। आइए जानते हं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेना चाहिए। 

Advertisement

अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

Advertisement

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे का टी-20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 2011 में डेब्यू करने वाले रहाणे ने 20 मैचों में 20.83 की औसत से 375 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। रहाणे ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मैच 2016 में खेला था। 
हालांकि रहाणे का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने 151 मैचों की 141 पारियों में 3941 रन बनाए। लेकिन वह इंटरनेशनल स्तर पर ऐसा कमाल नहीं कर सके। 

 

उमेश यादव (Umesh Yadav)

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन टी-20 इंटरनेशनल में उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। 2012 में डेब्यू करने वाले उमेश ने सिर्फ 7 मैच खेले हैं, जिसमें उनके खाते में सिर्फ 9 विकेट आए हैं। उमेश के नाम आईपीएल में 119 विकेट दर्ज हैं। लेकिन जिन खिलाड़ियों ने इस लीग में 100 या उससे ज्यादा विकेट चटकाई है, उसमें उमेश दूसरे सबसे खर्चीले गेंदबाज हैं। 

 

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

Advertisement

2007 टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा भी इस लिस्स में शामिल हैं। 2007 में डेब्यू करने वाले उथप्पा ने 13 टी-20 इंटरनेशनल में 24.90 की औसत से 249 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है। उथप्पा ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच 2015 में खेला था। 

आईपीएल में उथप्पा के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 189 मैचों में 4607 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।

 
Advertisement

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)

भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख गेंदबाज इशांत शर्मा ने 2013 के बाद से भारत के लिए कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। 2008 में डेब्यू करने वाले इशांत ने भारत के लिए 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 8 विकेट चटकाए हैं। इन मुकाबलों में वह काफी महंगे रहे थे। 
आईपीए में खेले गए 93 मैचों में इशांत ने सिर्फ 73 विकेट ही चटकाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार