भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए 2019 शानदार रहा।  क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और साल में सबसे ज्यादा 2455 इंटरनेशनल रन बनाए। साल 2020 में भी कोहली की निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, आइए जानते हैंय़ 

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

Advertisement

विराट कोहली एक शतक जड़ते ही बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तान रिकी पॉटिंग के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर ही हैं। दोनों के नाम बतौर कप्तान 41-41 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं। 


सबसे तेज 12000 वनडे रन   

कोहली ने अब तक खेले गए 242 वनडे मैचों में 233 पारियों में 11609 रन बनाए हैं। उन्हें सबसे तेज 12000 वनडे रन बनाने के लिए 391 रनों की जरूरत है। फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 300 वनडे पारियों में 12000 रन पूरे किए थे।  


Advertisement

रिकी पॉटिंग से निकलेंगे आगे

विराट कोहली दो शतक मारते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में रिकी पॉटिंग को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली अब तक तीनों फॉर्मेंट को मिलाकर 70 शतक मार चुके हैं, वहीं पॉटिंग के नाम 71 शतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 100 इंटरनेशनल शतक मारे हैं। 


Advertisement

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यदा शतक

विराट कोहली अगर इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे शतक मार लेते हैं तो एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 8 शतक मारे हैं वहीं सचिन तेंदुलकर ने कंगारू टीम के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं। भारत को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इसके बाद दिसंबर में भी दोनों के बीच सीरीज खेली जा सकती है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार