टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत को करीब डेढ़ दशक होने वाला है। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने तूफानी पारी खेली है। आइए जानते हैं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली टॉप 5 सबसे बड़ी पारियों के बारे में. 

Advertisement

एरॉन फिंच 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन मारने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच के नाम है। फिंच ने 3 जुलाई साल 2018 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 226.31 की स्ट्राइक रेट से 76 गेंद में 172 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनहोंने 16 चौके और 10 छक्के जड़े। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर  

 

एरॉन फिंच

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी एरॉन फिंच का नाम है। फिंच ने 29 अगस्त साल 2013 को सॉउथम्पटन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 63 गेंदों पर 247.61 की स्ट्राइक रेट 156 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 14 छक्के लगाए थे। 

 
Advertisement

ग्लैन मैक्सवेल 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मैक्सवेल ने 6 सितम्बर 2016 को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 65 गेंद में 223.07 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 145 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में कुल 14 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

 
Advertisement

एविन लुईस

वेस्टइंडीज के एविन लुईस ने अपने छोटे से करियर में सबको बहुत प्रभावित किया है। लुईस ने 9 जुलाई 2017 को किंग्स्टन के मैदान पर भारत के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए 62 गेंदों में 201.61 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 125 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने कुल 6 चौके और 12 छक्के लगाए। 

 
Advertisement

शेन वॉटसन 

इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 31 जनवरी 2016 को भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 71 गेंदों में 174.64 के स्ट्राइक रेट से  नाबाद 124 रन की पारी खेली थी। इस दौरान वाटसन ने कुल 10 चौके और 6  छक्के लगाए थे।  

Advertisement

(SHUBHAM SHAH)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार