इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मिली 203 रनों की विशाल जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह भारत को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में भारत को सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले टॉप 5 कप्तान।
 
महेंद्र सिंह धोनी

Advertisement

भारत के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की। इस दैरान धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 मैचों में जीत हासिल की। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 
Advertisement

विराट कोहली 

वर्तमान में दुनिया के नंबर बल्लेबाज विराट कोहली कप्तानी में भी कमाल कर रहे हैं। कोहली ने अभी सिर्फ 38 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 22 मैचों में जीत हासिल की है।

 

सौरव गांगुली

Advertisement

अपनी कप्तानी में टीम की काया पलट करने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 49 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें टीम ने 21 मैचों में जीत हासिल की।

 

मोहम्मद अजहरूद्दीन

Advertisement

भारत के सफल कप्तानों में से एक मोहम्मद अज़ीरुद्दीन ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।  जिसमें कुल 14 मैचों में भारत को सफलता मिली।

 

सुनील गावस्कर

Advertisement

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक सुनील गवास्कर ने भी टीम के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत ने सिर्फ 9 मैचों में जीत हासिल की।
 

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार