भारत के मशहूर तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ शायद भारत के ऐसे पहले तेज गेंदबाज रहे हैं जो लगभग 150 किलोमीटर/घंटे के रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन भारत को मैच जिताए। आज श्रीनाथ अपना 49वां जन्मदिन  मना रहे हैं। आइये उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

जन्मस्थल एवं शुरुआती जीवन

Advertisement

जवागल श्रीनाथ का जन्म 31 अगस्त साल 1969 को कर्नाटक के मैसूर जिले में हुआ। क्रिकेट के अधिक रूचि होने के बावजूद उन्होंने इंस्ट्रुमेंटेन इंजिनीरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की थी। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से मैसूर एक्सप्रेस बुलाते थे।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

नाम है ये अनाचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जवागल श्रीनाथ के नाम टेस्ट मैचों में हारने वाली टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। श्रीनाथ ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर मैच में 132 रन देते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए थे पर दुर्भाग्यपूर्व भारतीय टीम वो मैच हार गई।

 
Advertisement

सौरव गांगुली ने की थी वर्ल्ड कप खेलने की मांग

साल 2002 में श्रीनाथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था। लेकिन कप्तान सौरव गांगुली ने श्रीनाथ से 2003 वर्ल्ड कप तक खेलने की मांग की थी। इसके बाद श्रीनाथ ने 2003 वर्ल्ड कप में खेलते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। 

 
Advertisement

श्रीनाथ के नाम सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड

श्रीनाथ के नाम बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड हैं। वो साल 1992, 1996,1999 और साल 2003 में हुए 50-50 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 44 विकेट लिए हैं। 

 
Advertisement

अनिल कुंबले से ऐसे निभाई थी दोस्ती

7 फरवरी साल 1999 को भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का जादुई कारनामा किया था। जब कुंबले ने मैच में 9 विकेट चटका दिए थे तब जवागल श्रीनाथ अपनी गेंदबाजी के समय जानबूझकर गेंदों को ऑफ स्टंप से बाहर फेंक रहे थे ताकि कोई भी बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू या किसी तरीके से आउट ना हो और कुंबले अपने 10 विकेट हासिल कर ले।

 
Advertisement

वनडे में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

जवागल श्रीनाथ ने अनिल कुंबले के बाद भारत के तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। अपने वनडे करियर में उन्होंने 229 मैचों में कुल 315 विकेट चटकाए है तो वही अनिल कुंबले के नाम 271  मैचों में 337 विकेट हैं।

 

इंडियन क्रिकेटर ऑफ दी ईयर का अवार्ड

Advertisement

साल 1991 में जवागल श्रीनाथ ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और अगले साल 1992 में ही उनको "इंडियन क्रिकेटर ऑफ दी ईयर" के खिताब से नवाजा गया। उस साल श्रीनाथ ने टेस्ट मैचों में कुल 16 विकेट तो वहीं वनडे में 20 विकेट चटकाए थे।

रणजी ट्रॉफी में यादगार डेब्यू

Advertisement

जवागल ने साल 1989 में हैदराबाद के खिलाफ अपना रणजी डेब्यू किया और पहली पारी में ही हैट ट्रिक लेने का कारनामा किया। उस पारी में उन्होंने 85 रन देते हुए कुल 5 विकेट चटकाए थे।

(शुभम शाह)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार