Aakash Chopra Picks the Team of the Tournament for the T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए अपनी पसंदीदा टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने इस टीम में कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

Team India के 6 खिलाड़ी XI में किए शामिल: आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले बेस्ट XI बनाई जिसमें उन्होंने चैंपियन टीम भारत के 6 खिलाड़ी शामिल किए।

Advertisement

उन्होंने वहां संजू सैमसन (5 मैचों में 321 रन), ईशान किशन (9 मैचों में 317 रन), हार्दिक पांड्या (9 मैचों में 217 रन), शिवम दुबे (9 मैचों में 235 रन), अक्षर पटेल (7 मैचों में 11 विकेट और 4 इनिंग में 16 रन) और जसप्रीत बुमराह (8 मैचों में 14 विकेट) जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को चुना है।

USA का बॉल भी किया शामिल: आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम की XI में यूएएस के ऑलराउंडर शेडली वैन शाल्कविक को भी जगह दी है जिन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ 4 मैचों में 13 विकेट लेने का कारनामा किया। इसके अलावा उन्होंने XI में इंग्लैंड के दो खिलाड़ी जैकब बेथेल (8 मैचों में 280 रन) और विल जैक्स (8 मैचों में 226 रन और 9 विकेट) को चुना, वहीं न्यूजीलैंड के फिन एलन (9 मैचों में 298 रन) और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी (7 मैचों में 12 विकेट) को शामिल किया।

15 की टीम में इन्हें भी मिली जगह: बताते चलें कि आकाश चोपड़ा ने पूरी 15 मेंबर की स्क्वाड चुनी है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (7 मैचों में 383 रन) और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट (6 मैचों में 292 रन) और तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी (6 मैचों में 13 विकेट) को रखा। इसके अलावा वो एक खिलाड़ी को चुनते हुए काफी कंफ्यूज दिखे और उन्होंने इस पॉजिशन के लिए शिमरोन हेमटायर (7 मैचों में 248 रन) या आदिल राशिद (8 मैचों में 13 विकेट) में से एक को रखने की बात कही। 

आकाश चोपड़ा की चुनी हुई टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट XI: संजू सैमसन, फिल एलन, ईशान किशन, जैकब बेथेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, विल जैक्स, अक्षर पटेल, शेडली वैन शाल्कविक, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आकाश चोपड़ा की चुनी हुई टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन, फिल एलन, ईशान किशन, जैकब बेथेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, विल जैक्स, अक्षर पटेल, शेडली वैन शाल्कविक, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, साहिबजादा फरहान, ब्रायन बेनेट, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, शिमरोन हेटमायर/आदिल राशिद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार