इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने फॉर्म में ऐसी वापसी की है कि अब वो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। राहुल ने अभी तक मौजूदा टेस्ट सीरीज में खेली गई चार पारियों में 244 रन बना दिए हैं और इनमें एक शतक भी शामिल है।

Advertisement

राहुल का ये शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए राहत लेकर आया है लेकिन राहुल के इस फॉर्म ने उनके साथी खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की जो चोटिल होने के बाद अपनी जगह गंवा चुके हैं।

Advertisement

शुभमन गिल तो टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर पूरे दौरे से बाहर हो गए थे जबकि मयंक अग्रवाल पहले टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गए थे। अब मयंक पूरी तरह से फिट हो चुके हैं लेकिन राहुल के धमाकेदार प्रदर्शन के चलते उन्हें अब लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

एकतरफ मयंक अपनी जगह वापिस पाने के लिए लाइन में इंतज़ार कर रहे हैं, दूसरी तरफ शुभमन तो इस रेस से फिलहाल बाहर ही नजर आ रहे हैं क्योंकि राहुल ने इस दौरे पर ये दिखा दिया है कि वो टेस्ट क्रिकेट में दोबारा से ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं और अब वो रुकने वाले नहीं हैं।

ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ फैंस को केएल राहुल ही लंबे समय तक ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। जबकि मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार