Cheteshwar Pujara Picks All-Tme Top 5 Indian Test Bowlers: चेतेश्वर पुजारा ने भारत के दिग्गज टेस्ट तेज गेंदबाजों को लेकर अपनी पसंद साझा की है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों को अपनी टॉप-5 लिस्ट में जगह दी, लेकिन एक स्टार गेंदबाज का नाम इस सूची से गायब रहा।

Advertisement

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत के ऑल टाइम टेस्ट तेज गेंदबाजों को लेकर अपनी पसंद बताई है। क्रिकइन्फो द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों की रैंकिंग को लेकर अपनी राय साझा की, जिसमें उन्होंने टॉप-20, टॉप-10 और टॉप-5 के आधार पर खिलाड़ियों को चुना।

पुजारा ने मौजूदा दौर के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अपनी ऑल टाइम टॉप-20 और टॉप-10 लिस्ट में जगह दी। उन्होंने सिराज के विदेशी परिस्थितियों में प्रदर्शन और टीम के लिए उनके योगदान को इसकी बड़ी वजह बताया।

सिराज को टॉप-10 में रखने को लेकर पुजारा ने कहा कि विदेशी परिस्थितियों के साथ-साथ भारत में भी उनके प्रदर्शन और टीम के लिए किए जाने वाले प्रयासों को देखते हुए वह टॉप-10 में जगह बनाने के हकदार हैं।

हालांकि, जब बात भारत के ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट तेज गेंदबाजों की आई तो पुजारा ने सिराज को इस सूची में शामिल नहीं किया। उन्होंने अपनी पसंद के पांच गेंदबाजों के नाम बताते हुए कहा कि उनकी लिस्ट में कपिल देव, जहीर खान, जवागल श्रीनाथ, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पुजारा की इस पसंद में सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी के नाम को लेकर हो रही है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी को उन्होंने अपनी टॉप-5 लिस्ट में जगह नहीं दी। शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट हासिल किए हैं और उनका गेंदबाजी औसत 27.71 रहा है। इसके बावजूद पुजारा की नजर में वह भारत के ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट तेज गेंदबाजों में शामिल नहीं हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार