क्रिकेट औऱ बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। चाहे क्रिकेटरों औऱ बॉलीवुड स्टार्स के बीच में दोस्ती की बात हो या फिर शादी की। लेकिन कई क्रिकेटरों ने एक्टिंग की पिच पर भी अपना भाग्य आजमाया है। हालांकि क्रिकेट की तरह उनकी बॉलीवुड सफर ज्यादा खास नहीं रहा। आइए जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में काम किया है। 

Advertisement

सुनील गावस्कर 

Advertisement

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने साल 1998 में आयी नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ''मालामाल'' में  एक छोटा सा किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने सावली प्रेमाची नामक एक मराठी फिल्म में भी काम किया है।  इन 5 गेंदबाजों ने IPL 2018 में लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन, पहले दो नाम चौंकाने वाले

 

 

अजय जडेजा

Advertisement

 90 के दशक में भारत के मशहूर बल्लेबाजों में शुमार अजय जडेजा ने 2003 में आयी फिल्म खेल में सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में थे। 

 

योगराज सिंह

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता की गिनती उन अभिनेताओं में होती है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत क्रिकेट से की और बाद में वो लगभग 30 पंजाबी और तक़रीबन 10 हिंदी फिल्मों में में काम किया। उन्होंने हिट फिल्म ''भाग मिल्खा भाग में'' में औऱ साल 2015 में सिंह इज ब्लिंग में काम किया।

 

विनोद कांबली

Advertisement

अपने क्रिकेटर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले विनोद कांबली ने साल 2002 में आई फिल्म अनर्थ औऱ 2009 में पल-पल दिल के साथ में एक्टिंग की है।  

 

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने भी बाल कलाकार के रूप फिल्मों में काम किया । वह साल 1992 में आई पंजाबी फिल्म महंद शंगना दी में एक्टिग की।

 
Advertisement

 सलिल अंकोला

भारत के लिए एक टेस्ट औऱ 20 वनडे मैच खेल चुके सलिल अंकोला ने भी एक्टिंग में हाथ अजमाया। असफल क्रिकेट करियर के बाद उन्होंने टीवी के तरफ रुख किया और ''चाहत और नफरत '' नाम के एक सीरियल में काम किया। इसके बाद उन्होंने संजय दत्त के साथ फिल्म ''कुरुक्षेत्र'' और दूसरी फिल्म ''चुरा लिया है तुमने ''  जैसी फिल्मों में काम किया। 

 

ब्रेट ली

Advertisement

क्रिकेट की दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक रहे ब्रेट ली ने भी इंडो-ऑस्ट्रेलियान फिल्म 'अनइंडियन'' में मुख्य किरदार निभाया। 

 

मोहसिन खान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1989  में आयी  जेपी. दत्ता की फिल्म ''बंटवारा '' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह संजय दत्त स्टारर फिल्म ''फ़तेह '' और 1991  में आयी महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ''साथी '' में नजर आये।

 
Advertisement

कपिल देव

भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले महान कपिल देव ने सलमान खान और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म मुझसे शादी करोगी,नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े के साथ इक़बाल और स्टंप्ड जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों से अपने फैंस का दिल जीता। मुझसे शादी करोगी में कपिल देव के अलावा  हरभजन सिंह ,पार्थिव पटेल ,आशीष नेहरा , मोहम्मद कैफ ,जगवाल श्रीनाथ और इरफ़ान पठान भी महज चंद पलों के लिए नजर आए है। 

 

नवजोत सिंह सिद्धू 

Advertisement

सिद्धू ने टेलीविज़न पर कॉमेडी शो में जज की भूमिका निभाने के साथ-साथ रितिक रोशन की फिल्म ''कोई मिल गया''  और मुझसे शादी करोगी में बहुत छोटा किरदार निभाया। 

इन सभी क्रिकेटर्स के अलावा अक्षय  कुमार और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म पटियाला हाउस में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज एंड्रू साइमंड्स ,वेस्टइंडीज के खतरनाक आलराउंडर केरोन पोलार्ड, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजेरकर भी नज़र आये।

Advertisement

(शुभम साह/CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार