किसी भी क्रिकेटर के लिए विदेशी पिचों पर शतक लगाना आसान नहीं होता। खासकर इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीदाके जैसे देशों में। आज हम आपको भारत के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड की धरती पर शतक बनाए हैं। 

Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन

Advertisement

भारत के बेहतरीन कप्तानों में शुमार अजहरुद्दीन के नाम पर बतौर भारतीय कप्तान इंग्लैंड की सरजमी पर एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। अजीरुद्दीन ने 9 अगस्त साल 1990 को मैनचेस्टर के मैदान पर 179 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने इस दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाते हुए 121 रन बनाए थे। वह भारत के अकेले कप्तान हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में दो शतक बनाए हैं।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

विराट कोहली

वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान और वर्ल्ड के नंबर वन बल्लेबाज कोहली ने 2 अगस्त साल 2018 को बर्मिंघम के मैदान पर 149 रनों को पारी खेली और इंग्लैंड की सरजमी पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

 
Advertisement

मंसूर अली खान पटौदी

भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में से एक मंसूर पटौदी ने साल 1967 में लीड्स के मैदान पर शतक जमाते हुए  148 रनों की शानदार पारी खेली। नवाब पटौदी बतौर भारतीय कप्तान इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक जमाने वाले पहले भारतीय थे।

 
Advertisement

सौरव गांगुली

भारतीय टीम को विदेशी सरजमी पर जीत का पाठ पढ़ाने वाले बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 22  अगस्त साल 2002 को  लीड्स के मैदान पर 128 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार