मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 60) के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।  इस मुकाबले में 4 रिकॉर्ड्स भी बने, आइए जानते हैं उनके बारे में। 

Advertisement

रोहित ने छोड़ा धोनी को पीछे

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ये उनके करियर का 99वां टी-20 इंटरनेशनल मैच था। रोहित ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 98 मैच खेले हैं। 

 

सबसे ज्यादा रन

रोहित ने भले ही इस मुकाबले में 9 रन बनाए। लेकिन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 2452 रन हो गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज विराट कोहली के 2450 रन हैं।

पहली बार जीता बांग्लादेश

Advertisement

भारत-बांग्लादेश के बीच अब तक का यह नौवां टी-20 इंटरनेशनल मैच था और बांग्लादेश ने पहली बार भारत को हराया है। इससे पहले खेले गए 8 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।

1000वां मुकाबला

दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच टी-20 प्रारूप का अब तक का 1000वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार