क्रिकेट इतिहास क सबसे विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग आज अपना 40 वां बर्थडे मना रहे हैं।  अपने बेख़ौफ़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर साल 1978 को दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ। आइये उनके बर्थडे  के मौके  पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें। 

Advertisement

1. वनडे व टेस्ट डेब्यू

Advertisement

साहवाग ने 1 अप्रैल साल 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया तो वही 3 नवंबर साल 2001 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में कदम रखा था।  

2. इस नाम से मशहूर हुए सहवाग 

सहवाग को उनके करीबी 'वीरू' के नाम से बुलाते थे तो वही क्रिकेट के मैदान पर वो  'मुल्तान का सुल्तान और नजफगढ़ के नवाब के नाम से से मशहूर हुए।

3. इस मैच के बाद आये सुर्खियों में आए 

Advertisement

सहवाग अपने डेब्यू वनडे मैच में छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे और महज एक रन बनाकर आउट हो गए।  साल 2001  में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए सीरीज में जब सचिन चोट के कारण नहीं खेल पाएं तब सहवाग को ओपनिंग के लिए भेजा गया। सहवाग ने मौके का फायदा उठा और 69 गेंदों में शतक ठोक सबकों हैरान कर दिया था। 

4. भारत के पहले टी-20 कप्तान

भारत ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में सहवाग टीम इंडिया के कप्तान थे। भारत ने साउथ अफ्रिका को 6 विकेट से पटखनी दी थी।

Advertisement

5. वनडे में शानदार रिकॉर्ड 

सहवाग ने अपने वनडे करियर में कई जबरदस्त पारियां खेली हैं। उन्होंने अपने करियर के 251 वनडे मैचों में 8,273 रन बनाएं  है जिसमें 15 शतक तथा 38 शतक शामिल हैं। इसमें खास बात ये है की जब सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा तब उस मैच में वो खुद ही कप्तान थे। 
   
6. टेस्ट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है इनके नाम 

क्रिकेट इतिहास में सहवाग एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने टेस्ट मैचों में 2 तिहरे शतक जमाये हैं साथ में एक पारी में 5 विकेट भी चटकाए हैं। 

Advertisement

7. इस साल मिला ये ख़िताब

साल 2002 में वीरेंद्र सहवाग को "अर्जुन अवॉर्ड" तो वहीं साल 2010 में उनकों "पद्मश्री पुरस्कार" से नवाजा गया।

सहवाग के नाम है कुछ अन्य रिकार्ड्स

Advertisement

1.बतौर भारतीय सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150,200, 250 तथा 300 रन बनाने का रिकॉर्ड हैं।

2. सहवाग के नाम भारत के तरफ से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 104 टेस्ट मैचों में कुल 91 छक्के लगाए हैं।

3. वीरेंद्र सहवाग भारत के तरफ से "विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड " का अवॉर्ड जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें यह पुरस्कार साल 2008 में दिया गया।

Advertisement

4. सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सहवाग ने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध चेन्नई के मैदान पर महज 278 गेंदों में तिहरा शतक ठोक डाला।

5.वीरेंद्र सहवाग विश्व के एकमात्र क्रिकेटर है जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 7500 रन से ज्यादा बनाएं हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार